मनोविज्ञान के सम्प्रदाय (Schools of Psychology)

मनोविज्ञान के सम्प्रदाय,School of Psychology,manovigyan ke samprdaye,sanrachnavad,prkaryevad,vyevaharvad,gestaltvad,manovishleshranvad,manavtavad,

मनोविज्ञान के सम्प्रदाय (Schools of Psychology)


दर्शन काल से वैज्ञानिक काल तक मनोविज्ञान में कई प्रकार के सम्प्रदायों का निर्माण हुआ।

 अलग-अलग समय और स्थानों पर लोगो ने मनोविज्ञान के लिए अलग-अलग विचार दिए।

आगे चल कर यह विचार मनोविज्ञान के सम्प्रदायों (schools of Psychology) में परिवर्तित हुए।


वुडवर्थ- "पहले मनोविज्ञान ने अपनी आत्मा खोई, फिर अपना मन खोया, फिर उसने अपनी चेतना खो दी। इसमें अभी थोड़ा-बहुत व्यवहार वाकी है"। 








(1) संरचनावाद (Structuralism):-

जनक (Father)- विलियम वुण्ट (जर्मनी), टिचनेर (विलियम वुण्ट का शिष्य)

विलियम वुण्ट-

  • मनोविज्ञान की पहली प्रयोगशाला खोली- 1879 (लिपजिंग, जर्मनी)
  • प्रयोगिक मनोविज्ञान का जनक कहा जाता है।
भारत में मनोविज्ञान की पहली प्रयोगशाला 1916 में  कोलकाता में नरेंद्र नाथ सेन गुप्ता ने खोली।

  • संरचनावाद में किसी की भी संरचना पर ध्यान दिया जाता है।


(2) प्रकार्यवाद या कार्यवाद (Functionalism):-

जनक- विलियम जेम्स (अमेरिकी वैज्ञानिक)

विलियम जेम्स की किताब- The Principles of Psychology

आधुनिक मनोविज्ञान के जनक- विलियम जेम्स

प्रकार्यवाद की स्थापना के अनौपचारिक संस्थापक जॉन डिवी (Dewey),  को माना जाता है।

  • प्रकार्यवाद में मस्तिष्क यह सोचता है कि कोई भी चीज कार्य कैसे करती है।
  • किसी के भी फंक्शन पर ध्यान दिया जाता है।
  • अलग-अलग आयु स्तरों के बच्चों की आवश्यकतायें अलग-अलग होती है, इस बात पर  ज्यादा बल दिया जाता है।


(3) व्यवहारवाद (Behaviorism):-

जनक- जॉन वाटसन (अमेरका)

स्थापना :- 1912 (Johns Hopkins University)

वाटसन- “मुझे नवजात शिशु दे दो। मेैं उसे डॉक्टर, वकील, चोर या जो चाहूँ बना सकता हैूं।"

जॉन लॉक- बच्चा का मस्तिष्क एक खली स्लेट (Tabula Rasa) है, जिसमे कुछ भी लिखा जा सकता है

  • व्यवहारवादी अनुवांशिकता को महत्व नहीं देते।
  • व्यवहार परिवर्तन के कारण अधिगम होता है।
  • व्यवहारवाद में आदत डलवाई जाती है।
  • अधिगम अनुबंध (Bonding) से होती है।
  • वातावरण को महत्व देते हैं।
  • अधिगम पशु और मानव दोनों कर सकते हैं।

उद्दीपक (Stimulus):- जिसे हम प्राप्त करना चाहते हैं।
अनुक्रिया (Response):- उद्दीपक की प्राप्ति के लिए क्या गया प्रयास।
अनुबंध (Bonding):- उद्दीपक और अनुक्रिया के बीच बनने वाला बंधन।
पुनर्वलन (Reinforcement):- अनुक्रिया को बार-बार दोहराना।

प्रमुख व्यवहारवादी:-




(4) गेस्टाल्टवाद (Gestalt's):-

जनक (Father)- मैक्स वर्दीमर

प्रमुख गेस्टाल्टवादी -

  1. मैक्स वर्दीमर (जर्मनी)
  2. वॉल्फ गैंग कोहलर (जर्मनी)
  3. कर्ट लेविन
  4. कोफ्का

गेस्टाल्ट (Gestalt) एक Russian शब्द है।


  • अधिगम त्रुटि एवं प्रयास से नहीं होता है।
  • अधिगम पूर्णाकार (Whole) होता है।
  • आदत डलवाना ही अधिगम नहीं होता / अधिगम संज्ञानात्मक (Cognitive) होता है।
  • अधिगम सूझ पर आधारित (अचानक) होता है।
  • अधिगम पूर्व ज्ञान तथा नवीन अनुभव पर आधारित होता है।
  • प्राणी/बालक के सामने पूरी समस्या को रखा जाता है।
  • दिमाग खाली नहीं है, सोचकर समस्या समाधान होता है।
  • आह अनुभव (Eureka Moment) के आधार पर अधिगम होता है।


(5) मनोविश्लेषणवाद (Psychoanalysis's):-

जनक- सिगमंड फ्रायड (वियना, ऑस्ट्रिया)

  • इदम (id), अहम् (Ego), पराहम (Super- Ego) को बताया।
  • ओडिपस तथा इलेक्ट्रा ग्रंथि के बारे में बताया।

ओडिपस ग्रंथि (Oedipus gland):- पुरुष का स्त्री की ओर आकर्षण
इलेक्ट्रा ग्रंथि (Electra gland):- स्त्री का पुरुष की ओर आकर्षण
  • Eros और Thanatos के बारे में बताया।
Eros- जीने की इच्छा
Thanatos- मरने की इच्छा

(6) मानवतावाद (Humanism):-

  • किसी देश, धर्म, जाति, प्रजाति आदि को छोड़कर मानवता के लिए काम करना।
  • मानव की आवश्यकताओं को सबसे ऊपर रखना।






4 टिप्पणियां

  1. Thorndike theory?
    1. Thorndike theory-
      https://learnbyiffu.blogspot.com/2022/08/thorndikes-trial-and-error-theory.html?m=1
  2. Nice 👌
  3. अति सुन्दर
© Takinginfo. All rights reserved. Developed by Jago Desain