थार्नडाइक का श्रुटि एवं प्रयास का सिद्धान्त (Thorndike's Trial and Error Theory)

Thorndike Trial and Error,Stimulus Response Theory,SR Theory,thorndike theory,thorndike ka siddhant,thorndike experiment,thorndike ka pryog,cat,billi

थार्नडाइक का श्रुटि एवं प्रयास का सिद्धान्त (Thorndike's Trial and Error Theory)


इसे अन्य नामों से भी जाना जाता है-

  1.  प्रयत्न एवं भूल का सिद्धान्त
  2. उद्दीपक अनुक्रिया का सिद्धान्त
  3. Stimulus- Response Theory
  4. संयोजनवाद/ सम्बन्धवाद का सिद्धान्त
  5. S-R Theory


प्रवर्तक:- थार्नडाइक (अमेरिकी मनोवैज्ञानिक) 

  • किताब-  Animal Intelligence (1898)
  •  थार्नडाइक को पशु मनोविज्ञान के जनक कहा जाता है।
  • थार्नडाइक ने सबसे पहले पशुओं पर प्रयोग किया।


थार्नडाइक का प्रयोग:-

  • थार्नडाइक ने प्रयोग में उसने एक भूखी बिल्ली को एक जालीदार पिंजरे में बंद कर दिया।
  • उस पिंजरे को पजल बॉक्स(Puzzle box) नाम दिया
  • इस पिंजरे का दरवाजा इस प्रकार लगाया कि उसकी चिटकनी (Latch) दबने पर दरवाजा खुलता था।
  • इस पिंजरे के बाहर मछली का टुकड़ा  रख दिया गया।
  • मछली का टुकड़ा पिंजरे की जाली में से बिल्ली को दिखाई देता था।
  • मछली का वह टुकड़ा बिल्ली के लिए उद्दीपक का कार्य करता है।
  • भूखी बिल्ली उस मछली को देखकर लिए बाहर निकलने का प्रयास (अनुक्रिया) शुरू कर दी।
  • पिंजरे में बिल्ली इधर-उधर हाथ-पैर मारती,  दरवाजे को अपने पंजों से खरोचती और कभी धक्का देती।
  • संयोगवश (Coincidentally) उसका पंजा चिटकनी  (Latch) पर पड़ गया।
  • बिल्ली ने बाहर आकर मछली के टुकड़ों को खाकर अपनी भूख मिटाई।
  • थार्नडाइक ने यह प्रयोग बिल्ली पर कई बार दोहराया। हर बार दरवाजा खोलने में होने वाली त्रुटियों की संख्या कम होती गई।
  • अंत में एक ऐसी स्थिति आ गई कि जब बिल्ली बिना किसी त्रुटि किए प्रथम प्रयास में ही दरवाजा खोलने में सफल हो गई।






कर्ता (Subject):- बिल्ली

उद्दीपक (Stimulus):- मछली

अभिप्रेरणा (Motivation):- मछली की गंध

चालक (Drive):- भूख


थार्नडाइक के अनुसार:-

  • अधिगम धीरे-धीरे होता है अचानक नहीं।
  • अधिगम अनुबंधन (Bonding) के द्वारा होता है।
  • अधिगम का स्थानान्तरण होता है।
  • श्रुति करके अधिगम होता है।
  • चीजों के बीच सम्बन्ध स्थापित करके अधिगम होता है।




इन्हें भी पढ़ें:-

  1. अधिगम के सिद्धांत (Theories of Learning)
  2. स्किनर का क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत (Operant Conditioning)
  3. पॉवलाव का शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत (Pavlov's theory of Classical Conditioning)
  4. C L हल का पुनर्वलन का सिद्धांत (C L Hull’s Reinforcement Theory)
  5. कोहलर का अन्तर्दृष्टि या सूझ का सिद्धांत (Insight theory of learning)
  6. कर्ट लेविन का क्षेत्रवादी अधिगम सिद्धांत (Field Theory of Kurt Lewin)
  7. सिग्मंड फ्रायड का मनोलैंगिक विकास सिद्धांत (Sigmund Freud's theory of Psychosexual Development)
  8. अल्बर्ट बंडूरा का प्रेक्षणीय सिद्धांत (Albert Bandura's Modeling Theory)
  9. रॉबर्ट गैने द्वारा दिये गये अधिगम के प्रकार (Types of Learning by Robert Gagne)
  10. अधिगम (Learning)
  11. वृद्धि एवं विकास
  12. संज्ञानात्मक विकास (Cognitive Development)
  13. बुद्धि ( Intelligence)

2 टिप्पणियां

  1. Very nice
  2. Good
© Takinginfo. All rights reserved. Developed by Jago Desain